चाचा बना भतीजा के जा’न का दुश्मन ; सिर पर किया धा’रदार ह’थियार से प्रहार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरेयां गांव में आपसी विवाद को लेकर चाचा भतीजा में जमकर मारपीट हो गई. जिसके चाचा घर में गया और धारदार हथियार उठाकर भतीजे के सिर पर प्रहार कर दिया. जिससे भतीजा वही गिरकर तड़पने लगा. जिसके बाद परिवार वालों के द्वारा उसे बनियापुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. गंभीर रूप से जख्मी भतीजा बनियापुर थाना क्षेत्र के सरेया गांव निवासी रबी महतो बताया गया है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रबी महतो घर पर बैठा था, उसी समय उसका चाचा कुली महतो पहुंचा और मारपीट के दौरान उसके सिर पर दाब (धारदार हथियार) से प्रहार कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे आनन फानन में रेफरल अस्पताल बनियापुर ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

वहीं इस घटना की सूचना के बाद बनियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है. हालांकि अस्पताल में उपचार के दौरान जख्मी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है. फिलहाल जख्मी भतीजे की हालत नाजुक बताई जा रही है.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *