भारत फाइनेंस के कार्यालय से दि’नदहाड़े 10 लाख की लू’ट ; सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई लू’ट की वारदात

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़खा-चिरांद रोड स्थित भारत फाइनेंस के कार्यालय पर पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने 10 लख रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया है. जिसका पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. हालांकि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि चार अपराधियों ने पिस्टल के बल पर नौ लाख 95 हजार 86 रुपए लूट लिए हैं.

शोरगुल के बाद आसपास के लोग एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुटी है. इस संबंध में भारत फाइनेंस के गड़खा ब्रांच मैनेजर समस्तीपुर जिला निवासी धर्मनाथ वर्मा ने बताया कि आज एक व्यक्ति भारत फाइनेंस के चिरांद रोड स्थित हेड ब्रांच में आया और मुझसे से पूछा यही भारत फाइनेंस है. जैसे ही उन्होंने कहा कि हां यही है.

तब तक उसने उनके सिर पर पिस्तौल तान दिया और तीन अन्य लोग भी उनके कार्यालय में घुस गए. जिसके बाद चारों ने मिलकर पूछा कि पैसा कहां है. बीसीएम ने कहा कि पैसा नहीं है उसके बाद चाबी पूछा तो उन्होंने कहा कि चाबी नहीं है. उसके बाद पिस्टल के बल पर जेब से चाबी निकाल कर काउंटर में रखें पैसा निकाल कर पिस्टल लहराते हुए आसानी से भाग गए. लूट के दौरान खाना बना रही रसोईया को भी उनके द्वारा एक कमरे में बंद कर दिया गया.

पूरी घटना ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है. अपराधियों के भागने के बाद बीसीएम नीचे आकर शोर मचाने लगे. जिस पर आसपास के लोग जुटे और पुलिस को सूचना दी. समाचार प्रेषण तक पुलिस को लिखित आवेदन दी जा चुकी थी. जिसके आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार करने में जुटी हुई है.

 

एक दिन पहले ही वसूल कर लाया गया था रुपया 

गड़खा में इतनी बड़ी लूट की घटना सुन सभी हैरान हैं. भरत फाइनेंस कंपनी के बीसीएम धर्मनाथ वर्मा ने बताया कि भारत फाइनेंस द्वारा महिलाओं को लोन दिया जाता है. पूरे क्षेत्र से पैसे वसूल कर कर्मचारियों द्वारा एक दिन पहले ही हेड ब्रांच में जमा की गई थी. घटना के पीछे अपराधियों कि पहले से योजना थी. पुलिस सीसीटीवी कैमरे की वीडियो समेत मामले की बारीकी से जांच कर रही है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

अपराधियों के द्वारा भारत फाइनेंस कंपनी के कार्यालय से लूट का पूरा वीडियो कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुका है। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गड़खा थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लूट में शामिल चारों अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी में लगी हुई है. इस मामले में गड़खा थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. शीध्र ही उनको गिरफ्तार किया जाएगा.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *