आयुष्मान कार्ड पर इलाज के नाम पर उचक्कों ने झपट लिया महिला का जेवर

CHHAPRA DESK – सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुछरी गांव में उचक्कों ने आयुष्मान कार्ड से इलाज के नाम पर घर मे अकेली रह रही महिला से सोने का चेन झपट लिया और फरार हो गए. इस घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस जांच में जूटी है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक […]

छत पर करंट लगने से एक युवक की मौत ; सुबह में मिली लाश

CHHAPRA DESK – सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकमपुर गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. उसका शव पुलिस ने एक बंद घर के छत के ऊपर से बरामद किया है. मृतक युवक जिले के तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकमपुर गांव निवासी रामनाथ मांझी का 26 वर्षीय पुत्र सोनू […]

कार के तहखाने से करोड़ों का चरस बरामद ; दो अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

GOPALGANJ DESK – गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत बलथरी चेकपोस्ट के पास पुलिस ने वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक कार में बने तहखाना से करोड़ों रुपए का चरस बरामद किया है. वही बरामद चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय तस्करों की पहचान पूर्वी चंपारण के […]

फिर कहीं दहलाने की थी साजिश ; पुलिस ने विस्फोटक सामग्री के साथ सेना के कथित जवान को किया गिरफ्तार

BEGUSARAI DESK – बिहार के बेगूसराय में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी साजिश को नाकाम किया है. बेगूसराय जिले में पुलिस ने डेटोनेटर, जिलेटिन की छड़ें और अन्य विस्फोटक सामग्री के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. वह खुद को सेना का जवान बता रहा है. भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिलने से […]

पॉलिटेक्निक कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के चौथी मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत ; पुलिस के साथ एफएसएल टीम भी पहुंची

MUZAFFARPUR / CHHAPRA DESK – मुजफ्फरपुर जिले के बेला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास के कैंपस में सेकेंड ईयर की एक छात्रा का शव मिलने से सनसनी फैल गई. कैंपस और छात्रावास की अन्य छात्राओं में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची बेला थाना की […]

सारण एसपी की पहल ‘Know Your Police’ प्रोग्राम के तहत पुलिस पदाधिकारी सरकारी स्कूलों का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं से करेंगे सीधी वार्ता

CHHAPRA DESK – सारण पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा Know Your Police प्रोग्राम के तहत नई पहल शुरू करते हुए जिलान्तर्गत सभी थानों के थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों द्वारा अपने नजदीकी सरकारी स्कूलों मे प्रत्येक शनिवार को स्कूली छात्र-छात्राओं से सीधी वार्ता करने का निर्देश दिया गया है. इस वार्ता से पुलिस और छात्र-छात्राओं के […]

सारण पुलिस और एएलटीएफ टीम ने एक ट्रक विदेशी शराब के साथ कारोबारी चालक को किया गिरफ्तार

CHHPRA DESK – सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष के निर्देश पर ज़िले में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण, परिवहन, शराब तस्करों एवं शराब कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में जिले के दाउदपुर थाना पुलिस दल को रात्रि विशेष गश्ती-सह-छापामारी के क्रम में गुप्त सूचना […]

सारण डीएम व एसपी ने किया इवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण ; कैम्पस में किया पौधा रोपण

CHHAPRA DESK – सारण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अमन समीर और पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने शनिवार को सदर प्रखंड के निकट अवस्थित इवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निदेशानुसार हर माह वेयरहाउस का निरीक्षण करना अनिवार्य है. संबंधित प्रतिवेदन और तस्वीरें ऑन दी स्पॉट आयोग […]

अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से विकलांग की मौत

CHHAPRA DESK –   सारण जिला के मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर गांव के समीप मशरक-महमदपुर एन एच-227 पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई. मृतक की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी शिवधर साह के 57 वर्षीय पुत्र अशर्फी साह के रूप में की गई है, […]

सोनपुर डीआरएम कार्यालय कैंपस में ड्यूटी के दौरान एक रेल कर्मी की हत्या ; परिवार में मातम

CHHAPRA DESK – सारण जिले के सोनपुर थाना अंतर्गत सोनपुर डीआरएम कार्यालय में एक रेल कर्मी की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृत रेलकर्मी डीआरएम कार्यालय के इंजीनियरिंग ग्रुप के डिस्पैच विभाग में कार्यरत था. मृत रेल कर्मी बंगाल के मालदा जिला अंतर्गत रतुआ थाना क्षेत्र निवासी स्वर्गीय मंटू मंडल का […]