करोड़ों के संदिग्ध लेनदेन की जांच को ले ईडी ने सिवान में की छा’पेमारी

0 minutes, 0 seconds Read

SIWAN DESK – बिहार के सिवान जिलांतर्गत पचरुखी थाना क्षेत्र में ईडी की टीम ने छापेमारी किया. जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र अंतर्गत जसौली गांव निवासी राज नारायण सिंह के घर पर अचानक ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम छापेमारी करने पहुंच गई. उस दौरान छापेमारी कई घंटों तक चली. बताया जा रहा है कि करोड़ों के संदिग्ध लेनदेन होने की सूचना पर ईडी सिवान पहुंची थी. जहां ईडी के अधिकारी घरवालों को एक कमरे में अलग बंद कर पूरे मकान की तलाशी लेने लगे.

छापेमारी करने गई टीम के एक सदस्य ने बताया कि राज नारायण सिंह के बेटे अविनाश कुमार के खाते से अप्रैल से लेकर अक्टूबर तक लगभग दो करोड़ का लेनदेन हुआ है. उस पर हमारी नजर पड़ी तो टीम सीवान में राज नारायण सिंह के यहां छापेमारी करने पहुंची है. कई घंटे तक छापेमारी करने के बाद ईडी को कई अहम दस्तावेज हाथ लगने कि बात बताई जा रही है.

दुबई में नौकरी करता है अविनाश, साइबर फ्रॉड का अंदेशा

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सीवान जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली गांव मानसिंह का टोला निवासी राज नारायण सिंह का पुत्र अविनाश कुमार दुबई की एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है. लेकिन अप्रैल 2023 से लेकर अक्टूबर तक लगभग दो करोड़ से ज्यादा का लेनदेन उसके खाते से हो चुका है.

इस पर ईडी की नजर पड़ी और दिल्ली से सीधे ईडी की टीम सीवान के राज नारायण सिंह के घर पहुंच गई. संदिग्ध खाते से लेनदेन को लेकर ईडी की टीम फाइल और अकाउंट खंगालती रही. बताया जा रहा है कि पचरुखी के कुछ साइबर कैफे वालों को भी अविनाश कुमार ने पैसा भेजा है. वहीं, जांच के दौरान ईडी को बैंक पासबुक, मोबाइल और घर में रखे अहम कागजात मिलने की सूचना मिल रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *