पुलिस पर ह’मला बोल दो जु’आरी को लोगों ने छुराया ; थाना पर किया हंगामा तो पुलिस ने एफआईआर कर तीन भाई समेत चार लोगों को भेजा जेल

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण पुलिस ने जुआ खेल रहे दो जुआरियों को गिरफ्तार किया तो ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दोनों को छुरा लिया. जिसके बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा भी किया. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना सारण जिले के नयागांव थाना क्षेत्र का है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि जिला के नयागावं थानान्तर्गत जुआ की सुचना पर छापामारी करने गयी

पुलिस टीम द्वारा 02 व्यक्ति को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार व्यक्ति को छुड़ाने के लिये पुलिस टीम पर उनके परिवार एवं आस-पास के ग्रामीणों द्वारा हमला कर दोनों गिरफ्तार व्यक्ति को छुड़ा लिया गया. वहीं टीम पर हमला बोला गया जिससे कुछ पुलिस कर्मी घायल भी हो गये. इस घटना के बाद उपद्रवियों द्वारा थाना के बाहर भी उपद्रव किया गया. इस संबंध में नयागावं थाना कांड संख्या-201/23 एवं कांड संख्या-202/23 दर्ज किये गये. वहघटना में संलिप्त 04 नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है.

वहीं उक्त घटना में संलिप्त अन्य नामजद अभियुक्त एवं अज्ञात को चिन्हित कर गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है. एसपी ने बताया कि कानून को हाथ में लेने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. गिरफ्तार अभियुक्तो में नयागांव थाना क्षेत्र के बरियारचक गांव निवासी देवेन्द्र सिंह का पुत्र नीरज कुमार सिंह, आनन्द प्रकाश सिंह, व प्रमोद कुमार सिंह तथा बनवारी सिंह का पुत्र अमित कुमार सिंह शामिल हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *