10 लाख के इनामी खालिस्तानी आतंकी को NIA ने दबोचा ; नाभा जेल ब्रेक में था वांछित

0 minutes, 2 seconds Read

MOTIHARI DESK –  मोतिहारी पुलिस और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की संयुक्त कार्रवाई में खालिस्तानी आतंकी कश्मीर सिंह उर्फ बलबीर सिंह को नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. NIA को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब का वांछित आतंकी कश्मीर सिंह मोतिहारी में छिपा हुआ है. इसके बाद मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर सदर एएसपी शिवम् धाकर के नेतृत्व में नगर थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई, जिसमें आतंकी को दबोच लिया गया.पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान आतंकी के पास से कई संदिग्ध दस्तावेज और सामान बरामद किए गए हैं. जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है, जो यह पता लगा रही है कि आतंकी मोतिहारी कैसे पहुंचा और स्थानीय स्तर पर किससे संपर्क में था.

Add

गौरतलब है कि एनआईए ने 2023 में कश्मीर सिंह उर्फ बलबीर सिंह पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था. वह देश के विभिन्न हिस्सों में आतंकवादी गतिविधियों और हिंसक साजिशों को अंजाम देने के आरोप में वांछित था. उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश), 121 (राजद्रोह), 121-ए (सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश) और यूएपीए की धारा 17, 18, 18-बी और 38 के तहत गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. कश्मीर सिंह 2016 के नाभा जेल ब्रेक कांड में भी मुख्य आरोपी था. इस कांड में कई खतरनाक कैदी जेल से फरार हो गए थे. मोतिहारी से आतंकी की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है और उसके संभावित नेटवर्क की तलाश तेज कर दी गई है.

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *