घर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा ; युवक युवतियों के आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने पर हुई धुनाई पर नहीं पहुंची पुलिस

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK- छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत मिरचईया टोला कोराड़ मोहल्ला स्थित एक घर में देह व्यापार का धंधा चल रहा था. जिसके बाद मोहल्लेवासी जबरन उस घर में घुसकर आपत्तिजनक स्थिति में दो युवक युवतियों को पकड़ा. जिसके बाद उनको कमरे में बंद कर घटना की सूचना पुलिस को दी.

हालांकि पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और उनके द्वारा 112 डायल करने को कहा गया लेकिन फोन लगा नहीं. उस दौरान मोहल्ले वासियो ने किराए के मकान में देह व्यापार का धंधा चला रहे दलाल की पिटाई कर दी. लेकिन पिटाई के बाद दलाल मोहल्ले से फरार हो गया. इस पूरे प्रकरण के दौरान मोहल्ले में घंटों हंगामा होता रहा. अंत में मोहल्ले वासियों ने दोनों लड़कियों के गिड़गिड़ाने के बाद उन्हें मुक्त कर दिया. जबकि बंधक बनाए गए दोनों लड़के चाकू का भय दिखाकर वहां से भाग निकले.

मोहल्ले वासियों का आरोप है कि उस किराए के घर में 3 महीने से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था. मकान मालिक पंडितजी को कहने पर वह नहीं सुन रहे थे. उस घर में प्रतिदिन नयी-नयी लड़कियां और लड़के वहां आते हैं. आज जबरन जब घर में घुसकर प्रवेश किया गया तो वहां आपत्तिजनक स्थिति में लड़के लड़कियों को बरामद किया गया. जिसके बाद उन्हें बंधक बनाया गया, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची. वही दलाल भी भाग निकला. मोहल्ले वासियों ने मांग की है कि जिला प्रशासन उस घर को देह व्यापार के धंधे से मुक्त कराये.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *