भूमि वि’वाद में पिता-पुत्र को मारी गो’ली ; पुत्र की मौ’त के बाद मचा कोहराम

0 minutes, 2 seconds Read

ARRAH DESK – बिहार के आरा में भूमि विवाद को लेकर पट्टीदारों ने पिता-पुत्र को गोली मार दी. गंभीर स्थिति में पिता-पुत्र दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया. वहीं उसके पिता का इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है. जख्मी पुत्र की मौत अस्पताल लाने के दौरान बीच रास्ते में हुई है.

वहीं, दो गोली लगने की वजह से पिता को गंभीर हालत में इलाज के लिए हायर सेंटर में रेफर किया गया है. घटना जिले के सहार थाना क्षेत्र के पेहराप गांव की है. बताया जाता है कि आधा दर्जन से अधिक की संख्या में बदमाशों ने ताबड़तोड़ बाप-बेटे पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी. जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में दोनों को इलाज के अस्पताल ले जाया जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में बेटे की मौत हो गई. जबकि पिता को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया,

जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. इधर गोलीबारी की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया. जिसके बाद पुलिस स्थिति को नियंत्रण करने में जुटी रही. घायल व्यक्ति पेहराप गांव निवासी कमलेश राय है, जबकि मृतक उसका 20 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार बताया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *