डबल मर्डर के गवाह हत्याकांड में मुख्य आरोपी विजय राय समेत तीन गिरफ्तार, अन्य फरार ; 10 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   छपरा शहर के चर्चित डबल मर्डर के बाद चश्मदीद गवाह की गोली मारकर हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन को गिरफ्तार किया है. जबकि अन्य अभियुक्त फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. घटना बीते दिन शहर मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मेथवलिया चौक के समीप की है, जहां डबल मर्डर के चश्मदीद गवाह रामदेव राय के 32 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वहीं इस फायरिंग में उसका छोटा भाई 26 वर्षीय मनीष कुमार गंभीर रूप से जख्मी है जिसका उपचार पटना में चल रहा है. उक्त मामले में मृतक के चचेरे भाई पुरुषोत्तम कुमार के फर्द बयान पर दस लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.

Add

जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने स्थानीय मेथवलिया निवासी मुख्य अभियुक्त विजय राय उनका 30 वर्षीय पुत्र संजय कुमार राय एवं राघो राय का 35 वर्षीय पुत्र अमरजीत कुमार शामिल है. वहीं अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है. आपको बता दें कि मुख्य आरोपी विजय राय इससे पूर्व डबल मर्डर (अधिवक्ता पिता-पुत्र हत्याकांड ) का भी मुख्य आरोपी रहा है और अब वह डबल मर्डर के चश्मदीद गवाह की हत्या का भी नामजद अभियुक्त बना है. सभी आरोपित मृतक पंकज राय के पट्टीदार बताये जाते हैं. आवेदन में पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद और हत्या की साजिश की भी बात कही गयी है.

विदित हो कि पंकज राय अधिवक्ता राम अयोध्या प्रसाद यादव और उनके पुत्र सुनील यादव की 12 जून 2024 को हुई चर्चित दोहरे हत्याकांड का मुख्य प्रत्यक्षदर्शी गवाह था. इस कारण उनकी हत्या को लेकर कई तरह की आशंकाएं जतायी जा रही हैं. परिवार वालों का कहना है कि हम लोग सुरक्षा को लेकर आशंकित थे. यह अंदेशा था कि अपराधी कभी भी हत्या कर सकते हैं ताकि गवाही नहीं हो सके. जिसको लेकर लगातार वरीय पुलिस अधीक्षक को भी संज्ञान में यह जानकारी दी गयी थी. लेकिन फिर भी पुलिस सुरक्षा देने में चूक गयी. जिसका नतीजा एक परिवार से तीसरी हत्या हो गई. दोहरे हत्याकांड में एक जुलाई को ही पंकज की गवाही होने वाली थी. गवाही होने से ठीक दो दिन पहले रात में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *