वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक ने मंडलीय अधिकारियों के साथ औड़िहार-छपरा ग्रामीण रेल खण्ड का संरक्षा विन्डो ट्रेलिंग किया निरीक्षण

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  ठंड एवं कोहरे के मौसम में रेल यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं संरक्षित रेल परिचालन एवं रेल खण्ड पर प्रगतिशील विकास कार्यो को निर्धारित समय मे पूर्ण कराने के उद्देश्य से आज वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने मंडलीय अधिकारियों के साथ औड़िहार-छपरा ग्रामीण रेल खण्ड का संरक्षा विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण किया. इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक अपने निरीक्षण यान से मांझी, गौतमस्थान एवं छपरा ग्रामीण रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण करते हुए छपरा कचहरी पहुंचे और स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, स्टेशन भवन, सर्कुलेटिंग एरिया, परिचालनिक प्रबंधन, स्टेशन पैनल, रिले रूम, संरक्षा उपकरणों तथा साफ-सफाई का गहन निरीक्षण किया.

Add

उस दौरान उन्होंने छपरा कचहरी में निष्प्रयोज्य सामग्रियों को हटाने, परित्यक्त भवनों को डिसमेन्टल करने, रेलवे कॉलोनी में साफ-सफाई की उत्तम व्यवस्था करने का निर्देश दिया.
इसी क्रम में उन्होंने छपरा ग्रामीण रेलवे स्टेशन पर रेक हैंडलिंग व गुड्स शेड का भी निरीक्षण किया तथा गुड्स शेड में व्यापारियों को मिलने वाली सुविधाओं का संज्ञान लिया. इस दौरान मण्डल रेल प्रबंधक ने माल व्यापारीयों को माल यातायात के नियमों सरलीकरण की जानकारी देकर माल यातायात को बढ़ाने का निर्देश दिया. इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने मांझी रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, पैदल उपरिगामी पुल, स्टेशन भवन, परिचालनिक व्यवस्था, स्टेशन पैनल, रिले रूम, संरक्षा उपकरणों तथा साफ-सफाई का गहन निरीक्षण किया.

उन्होंने मांझी रेलवे स्टेशन की बाउंड्री वाल बनाने, खाली पड़े कमरे को यात्री प्रतीक्षालय के रूप में विकसित करने तथा स्टेशन की व्यापक साफ-सफाई करने का निर्देश दिया.
इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक ने गौतमस्थान रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, पैदल उपरिगामी पुल, स्टेशन भवन, परिचालनिक व्यवस्था, स्टेशन पैनल, रिले रूम, संरक्षा उपकरणों तथा साफ-सफाई का गहन निरीक्षण किया तथा रख-रखाव एवं स्टेशन की व्यापक साफ-सफाई करने का निर्देश दिया. उस दौरान उन्होंने गौतमस्थान गुड्स शेड का भी निरीक्षण किया तथा गुड्स शेड में व्यापारियों को मिलने वाली सुविधाओं का संज्ञान लिया.

उस दौरान गुड्स शेड में ट्रकों के सुगम आवागमन हेतु अप्रोच रोड को ठीक कराने हेतु प्रस्ताव बनाने तथा माल व्यापारियों को नियमों के सरलीकरण की जानकारी देकर माल यातायात को आकर्षित करने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त उन्होंने गौतमस्थान स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में पर्यावरण की शुद्धता एवं स्वच्छता के लिए अशोक के पौधे का रोपण किया.
उक्त निरीक्षण के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक के साथ वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर पंकज केशरवानी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय विनीत कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर पुष्पेन्द्र वैश सहित वरिष्ठ पर्येक्षक उपस्थित थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *