डाबरा नदी पुल से कूद कर जान देनेवाली किशोरी का शव दो किलोमीटर दूर से बरामद ; पहचान के बाद परिजनों में कोहराम

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिला के मढ़ौरा थानांतर्गत मुख्य बाजार स्थित डबरा नदी पुल से बीते दिन छलांग लगाने वाली किशोरी का शव आज दो किलोमीटर दूर नदी से बरामद किया गया है. किशोरी के शव को स्थानीय ग्रामीणों ने नदी किनारे तैरता हुआ देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया है. किशोरी की पहचान अमनौर थाना क्षेत्र निवासी रागिनी कुमारी के रुप में की गई है. किशोरी इंटर की छात्रा थी जो घर से कुछ काम को लेकर बाजार आई थी.

Add

हालांकि बाजार में उसके साथ ऐसा क्या हुआ था जिससे किशोरी अचानक से नदी पुल से छलांग लगा कर अपना जीवन समाप्त कर दी. पुलिस इसकी पड़ताल में जुटी है. बता दे कि गुरुवार को दोपहर बाद एक किशोरी साइकिल से डबरा नदी पुल पर पहुंची थी और साइकिल को पुल पर ही लगाकर नदी में कूद गई थी. लोग जब तक कुछ समझ पाते तब तक पानी की तेज धारा में बह गई थी. सूचना पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची लेकिन किशोरी को ढ़ुढ़ा नही जा सका था और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था.

केला बेच रहे किशोर ने नदी में छलांग लगाकर बचाने का किया था प्रयास

किशोरी के नदी में छलांग लगाने के दौरान पुल पर केला बेच रहे किशोर ने उसे बचाने का प्रयास किया था. मढ़ौरा बीन टोली निवासी 14 वर्षीय किशोर अजीत को जैसे समझ में आया उसने बिना देरी किए नदी में छलांग लगा दी थी. किशोर ने डूब रही किशोरी को बचाने का खूब प्रयास किया लेकिन नदी की तेज बहाव में वह सफल नही हो सका. 14 वर्षीय किशोर की हिम्मत और दिलेली देख तमाशाबीन खड़े लोग स्तब्ध रह गए थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *