भयंकर जाम के नाम रहा मैट्रिक परीक्षा का पहला दिन ; प्रशासनिक व्यवस्था दिखी ध्वस्त ; कई परीक्षार्थियों का छूट गया परीक्षा

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर में बोर्ड परीक्षा का पहला दिन परीक्षार्थियों और शहर वासियों के लिए परेशानी का सबक बन गया. सड़क पर भयंकर लगे जाम के कारण जहां शहर वासी और राहगीर हलकान दिखे, वहीं कई परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर लेट पहुंचने के कारण परीक्षा प्रवेश नहीं मिली और परीक्षा भी छोड़नी पड़ गई. शहर का वीआईपी माना जाने वाला डाक बंगला रोड जाम से कराहता नजर आया. स्थिति यह हो गई की दो पहिया वाहन की कौन कहे पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया. उस दौरान सड़क पर कोई ट्रैफिक व्यवस्था नजर नहीं आई और ना ही पुलिसकर्मी भीड़ नियंत्रित करते दिखे. बता दें कि एक तरफ जिला प्रशासन सुचारू यातायात के दम भर रहा है तो दूसरी तरफ मैट्रिक परीक्षा के पहले ही दिन भयंकर जाम ने यातायात व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी.

Add

जाम में फंसे लोग जिला प्रशासन को कोसते नजर आए. ऊपर से परीक्षार्थियों की परीक्षा करने पहुंचे अभिभावक काफी परेशान दिखे. हालांकि उस दौरान कई परीक्षार्थियों की परीक्षा भी छुटी है. परीक्षार्थी के अभिभावकों ने बताया कि वे लोग गांव से आए और आधे घंटे से अधिक जगदम कॉलेज ढाला के बंद होने के कारण वहां फंसे रहे. उधर से निकले तो फिर सड़क जाम में फंस गए जिसके कारण देर से पहुंचने पर परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं मिला और उनके पूरे वर्ष की मेहनत पर पानी फिर गया. भयंकर जाम को लेकर अनेक परीक्षार्थी पैदल ही परीक्षा भवन तक पहुंचाने के लिए विवश हो गए.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *