एक पखवाड़े में दूसरे आभूषण व्यवसायी से लाखों की लूट ; स्वर्ण व्यवसाईयों में आक्रोश

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिले में एक पखवाड़े के अंदर दो बड़ी लूट की बड़ी घटना से सनसनी फैल गई है. इस घटना को लेकर आभूषण व्यवसायियों में आक्रोश भी है. ताजा मामला सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां, आभूषण व्यवसायी से नकद, आभूषण, बाइक एवं मोबाइल की लूट की गई है. इस घटना के बाद पुलिस पीड़ित व्यवसायी को साथ लेकर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है. उक्त व्यवसायी सोनू कुमार सोनी बताए गए हैं, जो कि परसागढ़ के रहने वाले हैं. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उक्त व्यवसायी माल की सप्लाई देने के बाद कुछ आभूषण व नकद रुपया लेकर लौट रहे थे,

तभी एकमा थाना क्षेत्र अंतर्गत मौज बाबा मठिया के समीप बाइक सवार अपराधियों ने रोक कर इस लूट की घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस उन्हें लेकर जांच प्रारंभ कर दी है. जिसके कारण लूट की रकम और आभूषण के विषय में विस्तृत जानकारी हासिल नहीं हो सकी है. इस घटना को लेकर स्थानीय स्वर्ण व्यवसायियों में आक्रोश है और दर्जनों की संख्या में स्वर्ण व्यवसायी थाना पर पहुंचकर मामले पर शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

8 फरवरी को मांझी थाना क्षेत्र में हुई थी फायरिंग कर लूट की वारदात

बता दें कि बीते 8 फरवरी भी जिले के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत महम्मदपुर बाजार में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर करीब 20 लाख रुपए के आभूषण लूट की घटना को अंजाम दिया था. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करते हुए अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी. दो बाइक सवार पांच हथियारबंद अपराधियों ने बाजार स्थित गुप्ता ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार में लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था. घटना के समय दुकान पर बृज बिहारी गुप्ता व उनके पुत्र अरुण गुप्ता उपस्थित थे. उन्होंने बताया कि घटना के वक्त दुकान में कुछ ग्राहक मौजूद थे. तभी पांच की संख्या में मुंह बांधे अपराधी दुकान में घुस गए और लूटपाट के उपरांत दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की थी.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *