भवन निर्माण कार्य में लगे मजदूर की करंट लगने से हुई मौत ; हाई टेंशन तार में सटते ही हो गई मौत

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK –  दाउदपुर थाना अंतर्गत जैतपुर तिवारी टोला गांव में एक भवन का निर्माण कार्य के दौरान हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत मौके पर हो गई. हालांकि साइट पर काम करवा रहे ठेकेदार व घर वालों के द्वारा उसे आनन-फानन में उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद घर परिवार में रोना-पीटना लग गया. मृत युवक जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर नयका टोला निवासी ललन राम का 28 वर्षीय पुत्र अनूप कुमार राम बताया गया है. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. समाचार प्रेषण तक शव का पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर कार्रवाई की जा रही है.

इस घटना के संबंध में ठेकेदार रिविलगंज थाना क्षेत्र के खैरवार गांव निवासी मुन्ना राय ने बताया कि उनके द्वारा दाउदपुर थाना अंतर्गत जैतपुर तिवारी टोला निवासी इसराफील अंसारी के घर का निर्माण कराया जा रहा था. अनूप निर्माण कार्य में लगा था, तभी समीप से गुजरे हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया. जिसके कारण वह अचेत हो गया. वे लोग उसे उठाकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक द्वारा बताया गया कि उसकी मौत हो चुकी है. समाचार प्रेषण तक शव का पोस्टमार्टम कराया जाने की प्रक्रिया जारी थी. वहीं सूचना के बाद घर परिवार में कोहराम मच गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *