बेटी भागी तो बहू की मारपीट कर हत्या ; पति व सास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

0 minutes, 3 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के मांझी थाना अंतर्गत मुबारकपुर गांव में घरेलू विवाद को लेकर मारपीट कर एक विवाहिता की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. इस घटना के संज्ञान में आने के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने मृतका के मायके वालों की शिकायत के बाद उसके पति व सास को हिरासत में ले रखा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. मृत महिला मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर बिनटोली गोलपर गांव निवासी चंदन प्रसाद की 32 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी बताई गई है. जो कि उत्तर प्रदेश के बैरिया थाना क्षेत्र की रहने वाली थी. इस घटना के संज्ञान में आने के बाद उसके मायके वाले भागे-भागे उसके घर पहुंचे और उनकी शिकायत के बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका के पति और सास को हिरासत में ले रखा है,

Add

 

 

जिनसे पूछताछ की जारी है. इस घटना के संबंध में मृतका के चाचा व परिजनों ने बताया कि सुनीता की ननद घर से भाग गई है. जिसको लेकर उसके ससुराल वालों को उन्हीं लोगों के ऊपर शक है और इस बात को लेकर दोनों परिवार के बीच कहासुनी के बाद समझौता भी हो गया था. लेकिन, उसके ससुराल वाले जान से मारने की धमकी दिए थे और उन लोगों ने अपनी धमकी को पूरा करते हुए सुनीता की मारपीट कर हत्या कर दी है. जिसके बाद उसे घर में छोड़कर फरार हो गये. जब वे लोग पहुंचे तो शिकायत पर पुलिस ने उसके पति और सास को हिरासत में ले रखा है.

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *