गांव के कुएं में मिला युवक का शव ; गांव में हड़कंप

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिले की डोरीगंज थाना अंतर्गत भैरोपुर निजामत गांव स्थित कुंए से एक युवक का शव बरामद किया गया गांव के कुएं में शव होने की सूचना के बाद वहां काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला तो उसकी पहचान स्थानीय भैरोपुर निजामत गांव निवासी स्वर्गीय चंदेश्वर चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार के रूप में की गई.

शव की पहचान होते ही घर-परिवार में रोना-धोना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां सदर स्थल में शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया. बताया जा रहा है कि कुएं में डूब कर उसकी मौत हुई है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *