डकै’ती की योजना बना रहे दो अपरा’धियों को पुलिस ने हथि’यार के साथ किया गिर’फ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिला सूचना इकाई एवं एकमा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर टीम बनाकर थाना क्षेत्र में डकैती की योजना बना रहे दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एकमा थानान्तर्गत रीठ गांव स्थित मंदिर के समीप पोखरा पर कुछ अपराधी डकैती की योजना बना रहे हैं.

उक्त सूचना पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए 02 अपराधियों को अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया. पकड़ाये अपराधी के पास से 01 देसी कट्टा 02 जिन्दा कारतूस, 01 चोरी का मोटरसाईकिल, 02 मोबाईल एवं 20 हजार रुपया बरामद किया गया है. इस संबंध में एकमा थाना कांड संख्या- 376/23 दर्ज कर घटना में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों में जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र के सरयूपार गांव निवासी सुजीत कुशवाहा एवं जैतपुर साई टोला निवासी मो नेयाज शामिल हैं. चीन के खिलाफ दाउदपुर थाना में दो आपराधिक मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार दोनों अपराधियों के निशानदेही पर उनके साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *