बेखौफ अपराधियों ने गोली मार की एक युवक की हत्या

0 minutes, 0 seconds Read

GOPALGANJ DESK –   बिहार के गोपालगंज जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, जिसे आननफानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हुई है. जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. वहीं सूचना मिलते ही सदर एसडीपी प्रांजल घटनास्थल पर पहुंचे और पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है. मृतक गोपालगंज जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भितभेरवां गांव निवासी नित्यानंद दुबे का पुत्र प्रखर दुबे बताया गया है. बताया जा रहा है कि शहर के शंभु पथ के समीप ही इस घटना को अंजाम दिया गया है. समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. हालांकि हत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है. पुलिस जांच में जुटी हुई है.

Add

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *