श्रीरामजानकी मंदिर से चोरी की गई धातु की 03 मूर्ति को पुलिस ने किया बरामद

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित श्रीरामजानकी मंदिर से बीते वर्ष चोरी की गई तीन मूर्तियों को पुलिस ने अब बरामद किया है. उक्त तीनों मूर्तियां बीते वर्ष 8 दिसंबर को चोरों के द्वारा चोरी की गई थी. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बीते वर्ष 8 दिसंबर को जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीराम जानकी मंदिर से भगवान की धातु की 03 मूर्ति किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ली गयी. इस सम्बन्ध में जलालपुर थाना कांड संख्या- 322/23 दर्ज कर अनुसन्धान प्रारंभ किया गया था.

अनुसन्धान के क्रम में प्राप्त आसूचना के आधार पर जी०एस० बंगरा गांव से भगवान की चोरी हुई धातु की तीनों मूर्ति को बरामद कर लिया गया है. इस कांड में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार छापामारी की जा रही है. बताते चलें कि पुलिस ने उक्त तीनों मूर्तियों को लावारिस स्थिति में बरामद किया है. वहीं चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए जलालपुर थाना अध्यक्ष पु०अ०नि० राहुल कुमार के द्वारा छापेमारी की जा रही है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *