30 हज़ार रूपये रि’श्वत लेते सीबीआई के मैनेजर को निगरानी विभाग की टीम ने किया गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

DARBHANGA DESK – बिहार के दरभंगा जिला में निगरानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने सेंट्रल बैंक आफ इंडिया धर्मपुर के शाखा प्रबंधक गुड्डू रजक को बुधवार की सुबह कुशेश्वरस्थान के सतीघाट बाजार स्थित किराये के आवास से 30 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम में शाखा प्रबंधक को लेकर बैंक पहुंची. जहां उन्होंने एक घंटे से अधिक समय तक कागजात को खंगाला. सेंट्रल बैंक आफ इंडिया धर्मपुर के शाखा प्रबंधक गुड्डू रजक समस्तीपुर जिले के हसनपुर निवासी रामानंद यादव से 30 हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे. रामानंद यादव स्वयंसेवी संगठन का संचालन करते हैं.

नाबार्ड प्रायोजित योजना में ऋण देने के लिए शाखा प्रबंधक ने सवा लाख रुपये की मांग की थी. इसके बाद रामानंद यादव ने इसकी शिकायत निगरानी से की. शिकायत मिलने के बाद निगरानी की टीम बुधवार की सुबह दरभंगा पहुंची और योजना के तहत जैसे ही रामानंद यादव ने शाखा प्रबंधक को 30 हजार दिया. वैसे ही वहां पर मौजूद निगरानी की टीम ने प्रबंधक को दबोच लिया. जिसके बाद निगरानी की टीम ने उन्हें लेकर बैंक गई और ऋण संबंधी अभिलेखों को जांच की. इसके बाद निगरानी की टीम ने बैंक प्रबंधक को अपने साथ लेकर निकल गई.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *