बलिया–सियालदह एक्सप्रेस से दो महिला शराब तस्कर गिरफ्तार, 29 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  बलिया से सियालदह जा रही बलिया–सियालदह एक्सप्रेस से दो बुजुर्ग महिला शराब तस्करों को शनिवार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिलाओं की पहचान वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी शर्मिला देवी तथा सहदेई थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव निवासी बिछिया देवी के रूप में हुई है.जीआरपी थानाध्यक्ष शाहिद अनवर अंसारी ने बताया कि होली के मद्देनजर ट्रेनों में शराब तस्करी रोकने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बलिया–सियालदह एक्सप्रेस के अनारक्षित कोच की सघन तलाशी ली जा रही थी.

तलाशी के दौरान दोनों महिलाएं संदिग्ध अवस्था में दिखीं. पूछताछ के बाद उनके सामान की जांच की गई, जिसमें एसी कोच मे लगे पर्दा को फाड़कर उसी मे छिपाकर रखी गई कुल 29 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई. बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 34,800 रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने मौके पर ही शराब जब्त करते हुए दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *