वैशाली एक्सप्रेस में हंगामा ; आरपीएफ ने यात्री को किया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – .नई दिल्ली से ललितग्राम जा रही डाउन वैशाली एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक यात्री ने ट्रेन में सफर कर रहे अन्य यात्रियों तथा ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवानों के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे कुछ देर के लिए कोच में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई. घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर मौजूद आरपीएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए यात्री को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और लगातार शोर-शराबा करता रहा.इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरपीएफ ने उसे हिरासत में ले लिया.

Add

गिरफ्तार यात्री की पहचान समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के दर्शन मोहल्ला निवासी स्वर्गीय गंगा वर्मा के पुत्र रमेश वर्मा के रूप में की गई है. वही आरपीएफ प्रभारी विनोद कुमार यादव ने बताया कि यात्री के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 145 नशे की हालत में उपद्रव व अशांति फैलाना तथा धारा 146 रेलवे कर्मियों के कार्य में बाधा डालना के तहत मामला दर्ज किया गया है. आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे कार्यालय में सुपुर्द कर दिया गया. वही आरपीएफ के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में सुपुर्द कर दिया गया.वही आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान शांति बनाए रखें और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या उपद्रव की सूचना तुरंत पुलिस को दे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *