पिस्टल के बल पर अपराधियों ने सीएसपी पर धावा बोल लुटे 80 हजार रुपये

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – छपरा जिले से इस समय एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां हथियारबंद अपराधियों ने सीएससी पर धावा बोल कर ₹80000 लूट की घटना को अंजाम दिया है. घटना जिले के बनियापुर थाना अंतर्गत भकुरा भिट्टी की बताई जा रही है. जहां बाइक सवार अपराधी पहुंचे और सीएससी पर मौजूद कर्मियों के ऊपर पिस्टल तान दिया.

जिसके बाद सीएसपी के काउंटर में रखे ₹80000 लूट कर पिस्टल लहराते हुए आसानी से फरार हो गये. सूचना मिलते बनियापुर थाना अध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन प्रारंभ की. इस मामले में पीड़ित सीएसपी संचालक के द्वारा स्थानीय थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है. पीड़ित सीएसपी संचालक इसुआपुर थाना क्षेत्र निवासी बताये गये है,

जो कि भारतीय स्टेट बैंक का सीएसपी बनियापुर थाना अंतर्गत भकुरा भिट्ठी बाजार पर चलाते हैं. इस मामले में बनियापुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि सीएसपी संचालक हैदर अली के सीएसपी से ₹80000 की लूट हुई है. उनके द्वारा आवेदन दिया गया है. पुलिस अपराधियों की धरपकड़ में जुटी हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *