अप्रैल में शुरू हुई मई-जून की गर्मी ; लू लगने से एक व्यक्ति की हुई मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   अप्रैल माह की शुरुआत में ही गर्मी के प्रकोप ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. तेज पछुआ हवाओं के कारण लोग बीमार भी पड़ रहे हैं. तपती गर्मी के कारण दियारा क्षेत्र में काम करने गए एक व्यक्ति की मौत हो गई. जब राहगीरों ने उसे अचेत अवस्था में पड़े हुए पाया तो घर वालों को सूचना दी गई. जांच उपरांत पाया गया कि उसकी मौत हो चुकी है. घटना जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर आमी की है. मृतक की पहचान गड़खा थाना क्षेत्र के श्रीपाल बसंत निवासी स्वर्गीय बंसी महतो के 42 वर्षीय पुत्र राजकुमार महतो के रूप में की गई है.

Add

घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह सुबह में दिघवारा थाना अंतर्गत काम करने के लिए गया था लेकिन वापस नहीं लौटा. उसी बीच राहगीरों के द्वारा सूचना दी गई कि वह चंवर में गिरकर अचेत पड़ा है. जाति क्रम में पाया गया कि उसकी मृत्यु हो चुकी है. इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया है. इस संबंध में परिवार वालों ने बताया कि वह खेत में काम करने के लिए दियारा क्षेत्र गए थे, जहां उनकी मौत लू लगने से होना प्रतीत हो रहा है. शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *