सड़क दुघर्टना में घायल युवक की इलाज के दौरान पटना में मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिला अंतर्गत मशरक थाना क्षेत्र में बीते दिन हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत पटना के प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई. जिसके बाद परिवार वालों में रोना -पीटना लग गया. मृतक स्थानीय थाना क्षेत्र के हनुमानगंज कतालपुर गांव निवासी मो हलीम साई का पुत्र समीर बताया गया है. परिजनों ने बताया कि बीतें दिनों पहले उचितपुर काली स्थान के पास अनियंत्रित अज्ञात वाहन की टक्कर में घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक से सदर अस्पताल और वहां से पटना के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई.

मृतक अविवाहित हैं और चार भाइयों में तीसरे नंबर पर है. वहीं बेटे की मौत की खबर गांव में आते ही मां की तबीयत बिगड़ी और इलाज के लिए एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ चन्द्रशेखर सिंह ने प्राथमिक उपचार किया. ग्रामीण मोहम्मद मुस्लिम ने बताया कि पीड़ित परिवार बेहद ही गरीब है. शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद गांव लाए जाने की बात बताई गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *