स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में नवविवाहित दंपति समेत तीन की मौत ; एक गंभीर

0 minutes, 1 second Read

BHOJPUR DESK – भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र स्थित आरा-बक्सर हाईवे पर आज हुए भीषण सड़क हादसे में नवविवाहित दंपति समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा देघरा गांव के समीप उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. मृतकों की पहचान जिओ कंपनी में कार्यरत प्रकाश सिंह, उनकी पत्नी पल्लवी सिंह और रिश्तेदार सौरव सिंह के रूप में हुई है. जबकि घायल सिट्टू सिंह उर्फ कुमार गौरव का इलाज चल रहा है.

Add

बताया जा रहा है कि प्रकाश और पल्लवी की शादी इसी वर्ष 12 फरवरी को हुई थी. दोनों मनाली घूमने के बाद नोएडा होते हुए झारखंड के देवघर लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलते ही बिहिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को स्कॉर्पियो से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में स्कॉर्पियो के ट्रक में पीछे से टकराने की बात सामने आई हैं.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *