अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर मौत ; ट्रक जब्त, चालक फरार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के गड़खा थाना अंतर्गत मजलिसपुर गांव के समीप मुख्य सड़क पर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर मौत हो गई. मृत महिला की पहचान जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के मजलिसपुर गांव निवासी स्व लाल बहादुर राय की 60 वर्षीय पत्नी रामपति कुंवर के रूप में की गई. वही दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकलने में सफल रहा. दुर्घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह महिला बीती रात्रि शौच के लिए जा रही थी, तभी मुख्य सड़क पर अनियंत्रित ट्रक ने से रौंद दिया. जिसके कारण उसकी मौत मौके पर हो गई. वहीं दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकलने में सफल रहा.

Add

सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सुपुर्द कर दिया गया है. इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लगा हुआ है. हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही थी. बताया जा रहा है कि ट्रक भी गांव के ही किसी चालक के द्वारा चलाया जाता था, जो कि फरार बतलाया जा रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *