अंबेदकर रथ जन संवाद यात्रा भ्रमण कर पहुंची छपरा ; अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष त्यागी ने कहा फिर बनेगी एनडीए की सरकार

0 minutes, 4 seconds Read

 

CHHAPRA DESK –  सूबे के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार अनुसूचित जाति समाज के सर्वमान्य नेता हैं. उन्होंने इस समाज के लिए बहुत कुछ किया है. आगामी विधानसभा चुनाव में फिर एनडीए गठबंधन की सरकार बनेगी. उक्त बातें अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ बिहार के अध्यक्ष राजेश त्यागी ने स्थानीय परिसदन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही. प्रेस मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर पूरे बिहार में अंबेदकर रथ जन संवाद यात्रा भ्रमण कर रही है, इसी क्रम में आज जन संवाद रथ छपरा पहुंची है. आगामी 19 जनवरी तक जिला के सभी विधानसभा में अनुसूचित जाति समाज के साथ जन संवाद किया जाएगा.  प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने अनुसूचित जाति के लिए बहुत किया है.  आज जरूरत है मुख्यमंत्री द्वारा इस समाज के लिए किए गए योजनाओं की जानकारी से अवगत कराने की.

प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्यागी ने प्रेस वार्ता में यह भी कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और इस समाज के महापुरुषों का जो देश और अनुसूचित जाति के लिए के लिए जो सपना था, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पूरा किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि अब तक अंबेदकर रथ जन संवाद यात्रा का करवां सात जिलों का भ्रमण कर यह रथ छपरा पहुंची है. प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के प्रयास से अनुसूचित जाति समाज के बच्चे शिक्षित हो रहे हैं, उच्च शिक्षा के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड सहित अन्य योजनाओं का लाभ छात्रों को दी जा रही है, आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राएं नीतीश सरकार की मदद से उच्च शिक्षा हासिल कर रहे हैं और आत्मनिर्भर भी बन रहे हैं.

राजेश त्यागी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सारण के मढ़ोरा विधानसभा के मढ़ोरा, डुमरी हरिहरपुर, रामपुर खेरा एवं अवारी आदि गांव में अनुसूचित जाति समाज के साथ बैठक कर जन संवाद स्थापित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि जन संवाद के तहत सरकार द्वारा इस समाज के लिए किए जा रहे योजनाओं की जानकारी से उन्हें अवगत कराया जाएगा. ताकि अनुसूचित जाति समुदाय के लोग भी सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सके. प्रेस मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आसन्य विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन द्वारा बिहार में 225 सीट जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, आगामी 20 जनवरी को एनडीए गठबंधन का साझा कार्यकर्ता सम्मेलन भी हो रहा है, जिसमें इस समुदाय के कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी होगी.

राजेश त्यागी ने कहा कि जन संवाद यात्रा से गांव – गवाई के लोगों द्वारा नीतीश कुमार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना हो रही है.  उन्होंने कहा कि इससे पहले की सरकार ने इस समुदाय के लिए कुछ भी नहीं किया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने इस समुदाय के विकास के लिए अनेकों योजनाएं चला रही है, और जनता को लाख में मिल रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि इस समुदाय के दिलों में नीतीश कुमार के लिए काफी आदर भाव देखा जा रहा है, और प्रतीत हो रहा है कि जनता ने पुनः 2025 में फिर से एनडीए सरकार बनाने का मन बना लिया है. प्रेस वार्ता में प्रदेश युवा जदयू के महासचिव संतोष कुमार सिंह, अनुसूचित जाति जदयू के जिला अध्यक्ष शंभू माझी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Add

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *