अनियंत्रित बाइक ने युवक को मारी टक्कर ; उपचार से पहले ही हो गई मौत

0 minutes, 4 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के छपरा-सोनपुर मुख्य मार्ग पर दरियापुर थाना अंतर्गत शीतलपुर चौक के समीप तेज गति से जा रहे बाइक ने एक युवक को जोरदार टक्कर मार दिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई. मृत युवक की पहचान जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर शीतलपुर गांव निवासी अशोक साह के 32 वर्षीय पुत्र विजय साह उर्फ डबल साह के रूप में की गई है. सूचना के बाद परिवार वाले जब तक वहां पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई.

इस घटना की सूचना के बाद दरियापुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया की जा रही है. वही इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लगा हुआ है. इस घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि वह ट्रेन में वेंडर का काम करता था. उसी सिलसिले में आज वह घर से पैदल ही निकाला था. जैसे ही वह शीतलपुर चौक के समीप पहुंचा उसी समय तेज गति से जा रहे बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया. जिसके कारण उसकी मौत हुई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *