राजा हत्याकाण्ड का सफल उद्भेदन कर पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार ; गबन के आरोपी सीएसपी संचालक सहित दो अभियुक्त भी गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

 CHHAPRA DESK- सारण पुलिस ने सोनपुर थानान्तर्गत एक हत्या मामले का सफल उद्वेदन करते हुए हत्या के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. वहीं दूसरी घटना में रुपया गबन करने के मामले में सीएसपी संचालक सहित दो को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. इस बात की जानकारी देते हुए सारण एसपी डॉक्टर कुमार आशीष ने बताया कि सोनपुर थाना अंतर्गत दुधैला ग्राम निवासी हरेन्द्र सिंह के पुत्र राजा सिंह को अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा उनके स्विफ्ट डिजायर कार के साथ अपहरण कर हत्या कर देने की घटना कारित किया गया था. उस संबंध में सोनपुर थाना कांड संख्या-389/24 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था.

Add

इस कांड का अग्रेतर अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्यों एवं आसूचना संकलन के आधार पर सफल उद्भेदन करते हुये अपहरण कांड के मुख्य अप्राथमिकी अभियुक्त वैशाली जिला के महुआ थाना क्षेत्र के चंद्रभान उर्फ डगरू निवासी रंजीत कुमार सिंह उर्फ प्रद्युमन को गिरफ्तार किया गया. इस कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है. वहीं गबन के आरोपी सीएसपी संचालक के विरूद्ध सोनपुर थाना कांड सं0-1094/24 दर्ज कर अनुसंधान के क्रम में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार अभियुक्तों में वैशाली जिला के महुआ थाना क्षेत्र के चंद्रभान उर्फ डगरू निवासी रंजीत कुमार सिंह उर्फ प्रद्युमन, सोनपुर थाना क्षेत्र के पहलेजा शाहपुर दियारा निवासी विपुल कुमार राय एवं सुमीत कुमार उर्फ सुनित कुमार प्रभाकर उर्फ गुड्डू शामिल हैं. सभी को जेल भेजा जा रहा है. छापामारी टीम में सोनपुर थाना अध्यक्ष पु०नि० राजनंदन, पु०अ०नि० कुंदन कुमार, सि०/89 निखिल कुमार, सिं0/318 पप्पु कुमार, सि०/898 प्रदीप कुमार कुशवाहा एवं सोनपुर थाना के अन्य कर्मी शामिल थे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *