अनियंत्रित बाइक के धक्के से वृद्ध की मौके पर मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के मढौरा थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित बाइक के धक्के से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत मौके पर हो गई. मृतक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के जोधौली गांव निवासी मिश्रीलाल राम के 69 वर्षीय पुत्र लाल बाबूराम के रूप में की गई है. इस दुर्घटना की सूचना के बाद परिवार वाले रोते-पीटते मौके पर पहुंचे और इस घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां प्रशासनिक आदेश पर रात्रि में ही शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है.

Add

इस घटना का संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि वह सड़क से होकर पैदल ही घर लौट रहे थे. उसी बीच तेज गति से जा रहे बाइक चालक ने उन्हें जोरदार धक्का मार दिया. जिसके बाद वह सड़क किनारे फेंका गये. अचेत अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक द्वारा मृमृत घोषित कर दिया गया. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *