शहर से पूर्व PP रहस्यमयी तरीके से लापता ; CCTV खंगाल रही पुलिस

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –    छपरा शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र से व्यवहार न्यायालय का पूर्व पीपी रहस्यमयी तरीके से लापता हो गए. जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. लापता पीपी शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत शिव बाजार मोहल्ला निवासी पवन कुमार बताये गये हैं जो कि बीते 24 घंटे से लापता हैं. इस घटना के बाद परिजनों द्वारा भगवान बाजार थाना में गुमशुदगी की लिखित आवेदन दी गई है. जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी राम पुकार सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे और थाना अध्यक्ष रंधीर कुमार के साथ परिजनों से विस्तृत जानकारी ली. परिजनों ने पुलिस को बताया कि पवन कुमार पिछले एक साल से मानसिक तनाव (डिप्रेशन) में चल रहे हैं. बीते दिन शुक्रवार की सुबह वह घर से केवल गमछा और गंजी पहनकर निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका है. इस मामले में पूर्व पीपी की पत्नी के द्वारा भगवान बाजार थाने में गुमशुदगी का आवेदन दिया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास के इलाके में खोजबीन शुरू कर दी है.

Add

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

इस घटना के संज्ञान में आते ही पुलिस हरकत में आ गई और मोहल्ले में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है. जांच के लिए पहुंचे एएसपी ने मोहल्ले के साथ-साथ आसपास के चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने का निर्देश दिया है, ताकि उनके जाने की दिशा और गतिविधियों का पता लगाया जा सके. पुलिस टीम स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है और संभावित स्थानों पर छानबीन जारी है. परिजनों ने भी आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को उनके बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाना या उनके परिवार को सूचित करें. फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही उन्हें खोज निकालने का प्रयास जारी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *