₹8.8 लाख के साथ साइबर अपराधी गिरफ्तार ; पांच आधार कार्ड, पांच पैन कार्ड व तीन एटीएम कार्ड बरामद

0 minutes, 2 seconds Read

GOPALGANJ DESK-  गोपालगंज जिला पुलिस ने ₹8.8 लाख नकद के साथ एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. जिसके पास से पांच आधार कार्ड, पांच पैन कार्ड तीन एटीएम कार्ड एवं चार पासबुक बरामद किया गया है. साइबर थाना अध्यक्ष कर डीएसपी ने बताया कि साइबर थाना को फुलवरिया थाना अंतर्गत साइबर अपराधी के सक्रिय होने की गुप्त सूचना मिली. गुप्त सूचना के आलोक में पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष साइबर थाना के नेतृत्व में टीम गठित कर फुलवरिया थाना अंतर्गत सेलार कला में अभिषेक शर्मा के घर छापेमारी कर 05 आधार कार्ड, 05 पैन कार्ड, मोबाइल,

मतदाता पहचान पत्र, 03 ए०टी०एम० कार्ड, C.P.U (SSD CARD), 04 पासबुक, 02 प्रति चेकबुक, नकद 8,80,000 रू बरामद तथा अभिषेक शर्मा उर्फ अभिषेक कुमार शर्मा पे० खजांती शर्मा सा0 सेलार कला थाना फुलवरिया को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा फर्जी फेसबुक और टेलीग्राम आईडी बनाकर उच्च लाभ निवेश का लालच देकर ऑनलाइन साइबर ठगी की जाती थी. अभियुक्त से जब्त फोन नं० तथा खाता पर हरियाण, राजस्थान एवं पश्चिम बंगाल से NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज पाई गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *