अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में मासूम बच्ची समेत तीन की गई जान ; परिवार में मचा कोहराम

0 minutes, 2 seconds Read

CHHAPRA DESK –   सारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में मासूम बच्ची समेत तीन व्यक्ति की मौत हो गई. जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-छपरा पुल पर ट्रैक्टर की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वही दो लोग घायल हुए जिनका उपचार किया गया. मृतक की पहचान डोरीगंज थाना क्षेत्र के बिंदगावा निवासी धुपन राय के 55 वर्षीय पुत्र रंगीला राय के रुप मे हुई है. वही ट्रैक्टर की ठोकर से घायल दो लोग हजारी राय एवं बबन राय बिंदगावा निवासी बताये गये है, जिनका इलाज सदर हॉस्पिटल मे चल रहा है. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े चार बजे जब बिंदगावा निवासी रंगीला राय , हजारी राय एवं बबन राय पैदल डोरीगंज की तरफ आ रहे थे तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक  ट्रैक्टर ने तीनों को ठोकर मार दी.

जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसमे रंगीला राय की मृत्यु हो गयी. वही हजारी राय एवं बबन राय का इलाज चल रहा है. वहीं दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला. वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया.nजबकि, दूसरी घटना में जिले के पानापुर थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में 6 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई. मृत बच्ची जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के कोंध भगवानपुर गांव निवासी अरुण कुमार सिंह की 6 वर्षीय पुत्री रूही कुमारी बताई गई है.

Add

उसके मौत की सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. जबकि, तीसरी घटना में जिले के अकिलपुर थाना अंतर्गत सालहली-सिवान मोड़ के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. मृत व्यक्ति अकिलपुर थाना क्षेत्र के रामदास चक गांव निवासी महंगू साह के 45 वर्षीय पुत्र बबलू साह के रूप में की गई. इस घटना के बाद परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची अकिलपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *