गंगवा में सभी लोग सो रहे थे अचानक हमला कर तीन भाइयों को चा’कू से गो’द मौत के घाट उतारा

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र से सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां थाना अंतर्गत गंगवा गांव में बीती देर रात्रि हुई चाकूबाजी की घटना में तीन भाइयों को चा’कू से गो’दकर मौत के घाट उतार दिया गया. इस ट्रिपल मर्डर के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है. मृत तीनों व्यक्ति सगे भाई हैं. जिनमें एकमा थाना क्षेत्र के गंगवा गांव निवासी हीरा महतो के तीन पुत्र 60 वर्षीय  राजेश्वर महतो, 55 वर्षीय स्वामी नाथ महतो एवं 58 वर्षीय दिनेश महतो शामिल है.

जबकि कुछ लोग जख्मी भी हैं, जिनका उपचार चल रहा है. जख्मी में दूसरे पक्ष से लालू महतो की पत्नी लालती देवी एवं अन्य शामिल हैं. बताया जा रहा है कि बीती देर रात्रि करीब 1:00 बजे लालू महतो और उसके पुत्र चाकू लेकर स्वामीनाथ महतो के पुत्र को घर से खींच कर मारने पीटने के बाद चाकू घोंपने लगे. चीख-पुकार सुनकर सभी लोग जग गए और बीच बचाव के लिए उनके अन्य भाई राजेश्वर महतो, स्वामीनाथ महतो एवं दिनेश महतो घर से बाहर निकले.

जबकि लालू महतो के लड़कों पर खू’न सवार था और उन लोगों ने ताबड़तोड़ चाकू से सभी लोगों को गोदना शुरू कर दिया. जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. जब तक वह लोग कुछ समझ पाते तब तक चाकू लगने से गंभीर स्वामीनाथ महतो एवं दिनेश महतो की मौत एकमा स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान हो गई. जबकि गंभीर स्थिति में राजेश्वर महतो को छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

सदर अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉक्टर मेराज आलम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद एकमा थाना अध्यक्ष दल बल के साथ रात्रि में ही वहां पहुंचे और छानबीन प्रारंभ की. समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी की प्रक्रिया और शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया चल रही थी. सदर अस्पताल में मृत राजेश्वर महतो की पत्नी ने बताया कि लालू महतो के द्वारा अपने बेटे संग मिलकर तीन भाइयों की ह’त्या की गई है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *