वन विभाग के शूटरों ने 35 नीलगाय/घोड़पड़ास का किया आखेट ; फसल की रक्षा के लिए जिला प्रशासन ने की तैनाती

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के अलग-अलग प्रखंडों में नीलगाय/घोड़पड़ास के द्वारा लगातार फसल बर्बाद किए जाने को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा उनके आखेट को लेकर वन विभाग के शूटरों की तैनाती की गई है. जिसके लिए हैदराबाद से वन विभाग के विशेषज्ञ शूटरों को बुलाया गया है. जिनके द्वारा आज निर्धारित रोस्टर के अनुरुप मशरक प्रखंड के सोनौली पंचायत में 28 तथा खजुरी पंचायत में 7 नीलगाय/घोड़पड़ास का आखेट किया है. बता दें कि पांच प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में फसलों को व्यापक क्षति पहुंचाने के कारण नीलगाय/घोड़पड़ास/जंगली सुअर के आखेट के लिए रोस्टर तैयार किया गया था.

Add

उसी रोस्टर के अनुरूप 8 मार्च से 11 मार्च तक विशेषज्ञ शूटर द्वारा उनका आखेट किया जाना है. निर्धारित रोस्टर के अनुरूप ये शूटर 08 मार्च को मशरक प्रखंड के सोनौली एवं खजुरी पंचायत, 09 मार्च को इसुआपुर प्रखंड के इसुआपुर एवं रामपुर अटौली पंचायत, 10 मार्च को एकमा प्रखंड के अतरसन एवं एकसार पंचायत तथा 11 मार्च को बनियापुर प्रखंड के पिरौटा खास पंचायत एवं मढ़ौरा प्रखंड के रामपुर पंचायत में पहुंचेंगे, जहां उनके द्वारा आखेट किया जायेगा.

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *