अलग-अलग हादसों में एक किशोर समेत दो की गई जान ; परिवार में मातम

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – सारण जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में एक किशोर समेत दो की जान चली गई. किशोर की मौत जहां करंट लगने से हुई है वही युवक की मौत सर्पदंश से हुई है. जिले इसुआपुर थाना अंतर्गत गंगोई गांव में करंट लगने से एक किशोर की मौत हुई है. मृत किशोर की पहचान जिले के गंगोई गांव निवासी रूपचंद राय के 15 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में की गई है. उसके मौत की सूचना मिलते ही परिवार वालों में रोना-पीटना लग गया. वहीं स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. जबकि दूसरी घटना में एक युवक की मौत सर्प दंश से हो गई है.

मृत युवक की पहचान जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर हस्ती टोला निवासी कन्हाई राय के 28 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार के रूप में की गई. सूचना के बाद जहां परिवार वालो में कोहराम मच गया. वहीं सोनपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद उसे परिवार वालों को सौंप दिया गया है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के परिजनों ने बताया कि वह खेत में काम कर रहा था. उस बीच उसके हाथ की मध्यमा उंगली में सांप ने काट लिया. जिसके बाद वे लोग आनन-फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *