30 नाबालिग नर्तकियों को आर्केस्ट्रा संचालकों से मुक्त कराकर 07 आर्केस्ट्रा संचालकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के मामले में सारण एसपी डॉ कुमार आशीष ने बड़ी कार्रवाई की है. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग को प्राप्त सूचना के आलोक में उनके निर्देशानुसार जिले के परसा थानान्तर्गत ग्राम अंजनी, मुजौना सहित विभिन्न जगहों पर छापामारी किया गया. छापामारी के दौरान विभिन्न आर्केस्ट्रा ग्रुप से 30 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराते हुए 07 आर्केस्ट्रा संचालकों को गिरफ्तार किया गया है. इस संदर्भ में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार आर्केस्ट्रा संचालकों में वैशाली जिला के वैशाली थाना अंतर्गत भगवानपुर गांव निवासी शिवदयाल राम,

Add

लालगंज थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी मंजय राम, परसा थाना क्षेत्र के बहरमारर गांव निवासी उपेंद्र कुमार, दरियापुर थाना क्षेत्र के साहोसराय गांव निवासी अनिल कुमार सिंह, कासिम हुसैन, सैदपुर गांव निवासी प्रदुमन कुमार, बनियापुर थाना क्षेत्र के लौंवा कला गांव निवासी काशीनाथ राय शामिल हैं. छापामारी दल में पु०नि० मनीष कु० सह प्रभारी एएचटीयु, सारण, पु०अ०नि० सुनिल कुमार थानाध्यक्ष परसा थाना एवं परसा थाना के अन्य कर्मी एवं मिशन मुक्ति के सदस्य एवं चाइल्ड लाईन छपरा के सदस्य शामिल थे. एसपी ने बताया कि सारण पुलिस द्वारा लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है. जनता से सूचना और सहयोग की अपील है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *