AXIS बैंक से ₹29 लाख की लूट ; सीसीटीवी में कैद हुई लुटेरों की तस्वीरें

0 minutes, 0 seconds Read

PATNA DESK – बिहार के शेखपुरा जिले अंतर्गत बरबीघा नगर क्षेत्र के कृष्ण चौक स्थित एक्सिस बैंक से अपराधियों ने ₹29 लाख के लूट की घटना को अंजाम दिया है. सभी अपराधी बाइक पर आए थे. हथियारबंद अपराधियों ने बैंक कर्मियों को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया. इस बीच, बैंक आने वाले ग्राहकों को भी लूट लिया गया. घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बैंक के प्रबंधक अभिषेक कुमार ने बताया कि बैंक खुलने के बाद सुबह 10:20 में 4 की संख्या में पीछे बैग लिए बदमाशों ने प्रवेश किया.

उन्होंने आगे बताया कि बैंक के कर्मियों को पिस्तौल के दम पर लॉकर रूम में ले जाकर बंद कर दिया. लॉकर में रखे राशि को लूट लिया. इस बीच, जो भी ग्राहक आए उन्हे भी लूट लिया गया. लूट की इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया, जिसमें अपराधी की सारी करतूत कैद हो गई है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बलीराम चौधरी ने बताया कि 28 लाख से 29 लख रुपये की लूट की घटना घटी है. फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया गया है. वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है. सीसीटीवी फुटेज को भी जांच किया जा रहा है. इस लूट की घटना का जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *