एयर ग’न लेकर सोशल मीडिया पर द’हशत फैलाने वाला युवक गि’रफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

GOPALGANJ DESK –  गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के शुक्ल डुमर गांव में सोशल मीडिया पर गन लहराते हुए वीडियो वायरल मामले की जांच उपरांत पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को गन के साथ गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद पाया गया कि वह एयर गन है. उस युवक के द्वारा गन लहराते हुए रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर लोगों में दहशत फैलाया जा रहा था. वीडियो की जांच कर सोशल मीडिया पर रील बनाकर दहशत फैलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

गिरफ्तार युवक जिले के भोरे थाना क्षेत्र के शुक्ल डूमर गांव निवासी सादिक अली बताया गया है. इस मामले में पुलिस ने बताया कि इस आरोपी का कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, जिसमें यह एयर गन बंदूक लेकर दबंगई करते हुए दिखाई दे रहा है. इसकी जानकारी जब पुलिस को हुई तो पुलिस ने युवक के घर छापेमारी की तो एयर गन के साथ सकुर देवान के पुत्र सादिक अली को गिरफ्तार कर लिया गया. जिसके बाद गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा जा रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *