संत शिरोमणि महाराज की जयंती पर स्वर्णकार समाज के गरीब, मेधावी एवं निर्धन बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के साथ किया जाएगा प्रोत्साहित : नागेंद्र

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK – संत शिरोमणि महाराज की जयंती का आयोजन छपरा शहर के काशी बाजार मेन रोड स्थित पीएन ज्वेलर्स के सभागार में किया जाएगा. जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा शिक्षा जगत से जुड़े लोग शिरकत करेंगे. कार्यक्रम के दौरान स्वर्णकार समुदाय के गरीब, मेधावी एवं निर्धन बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में मदद की जाएगी. इस बात की जानकारी देते हुए मंच के मुख्य समन्वयक कृष्ण मोहन प्रसाद ने पीएन ज्वेलर्स के सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि स्वर्णकार समुदाय के गरीब, निर्धन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चें, जो शिक्षा के क्षेत्र में काफी पीछे हैं.

उनके लिए संत नरहरी शिक्षा कला एवं संस्कृति चेतना मंच ने आगे आने का काम किया है. संस्था उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सहयोग के साथ प्रोत्साहित करेगा. वहीं पीएम ज्वेलर्स संचालक सह मुख्य संरक्षक नगेंद्र प्रसाद ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़े, गरीब व असहाय बच्चों को मदद कर उन्हें उच्च शिक्षा दिलाना है. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि संत नरहरी शिक्षा कला एवं संस्कृति चेतना मंच ने इसके लिए आगे आने काम किया है.

इस संस्था द्वारा टेस्ट परीक्षा व क्विज कॉन्टेस्ट के आधार पर बच्चों का चयन किया जाता है. वही चयनित बच्चों को संस्कृति काजोल के माध्यम से प्रोत्साहित करते हुए उन्हें उच्च शिक्षा के लिए सहयोग भी किया जाएगा. वहीं शिक्षा जगत से जुड़े विशेषज्ञ उनको मार्गदर्शन देने का काम करेंगे. जिससे कि स्वर्णकार समुदाय के गरीब मेधावी बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलने का मार्ग प्रशस्त हो सके. उन्होंने बताया कि संत नरहरी जयंती समारोह का उद्घाटन रविवार की सुबह 10:00 पीएम ज्वेलर्स के सभागार में किया जाएगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *