बालिका गृह से फ’रार हुई पांच बालिकाओं में एक हो गई उ’ड़न छू ; तीन को पुलिस ने किया ब’रामद, एक पीएमसीएच में भर्ती

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK – छपरा शहर स्थित बालिका गृह से वास्तव में पांच बालिकाएं छत से कूद कर भागी थी. जिसमें एक कूदने के दौरान घायल होकर बेहोश हो जाने के कारण तुरंत पकड़ में आ गई थी जिसे बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा सदस्य अस्पताल से पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. वही देर शाम तक पुलिस ने तीन बालिकाओं को अलग-अलग क्षेत्र से बरामद कर लिया है. जबकि एक बालिका उड़न छू हो चुकी है. जिसकी तलाश जारी है.


विदित हो कि छपरा शहर स्थित बालिका गृह से बीती देर रात्रि कूद कर पांच बच्चियां भागी, जिसमें एक बच्ची छत से कूदने के दौरान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे बालिका गृह में मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया. जबकि चार बच्चियां कूद कर भाग निकलने में सफल रही है. जिसके बाद गंभीर रूप से घायल बच्ची को छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके सिर में लगे गंभीर जख्म को देखते हुए बेहतर चिकित्सा के लिए उसे पीएमसीएच रेफर किया गया.

इस मामले में सारण एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि देर रात्रि बालिका गृह के कमरे की खिड़की खोलकर पांच बच्चियां छत के रास्ते कूद कर भागी, जिसमें चार बच्चियां भाग निकलने में सफल रही और एक बच्ची को छपरा को छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे बेहतर चिकित्सा के लिए रेफर किया गया है. वही खोजबीन के दौरान फरार तीन बच्चियों को बरामद कर लिया गया है. जबकि एक बच्ची की तलाश जारी है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *