आपसी विवाद को लेकर हुई चाकूबाजी में आजाद को चाकू घोंप किया गंभीर ; रुपए छीनने का लगा आरोप

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले के मढौरा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लोकल हुई मारपीट के बाद चाकू बाजी में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे स्वास्थ्य केंद्र से बेहतर चिकित्सा के लिए छपरा रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है. चाकू बाजी में जख्मी युवक जिला के खैरा थाना क्षेत्र के पटेढा गांव निवासी ओहाब साह का 18 वर्षीय पुत्र आजाद साह बताया गया है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि वह दोनों मजदूरी के लिए मढौरा थाना क्षेत्र गए थे, जहां से संध्या पहर वापस काम से लौटने के दौरान कुछ युवकों ने आजाद को पकड़ लिया और मारपीट के बाद शरीर पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया. मारपीट के दौरान उनके पॉकेट से ₹5000 भी निकाल लिए गये हैं.

हालांकि समाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिक की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी. सदर अस्पताल में उपचार के दौरान चाकू बाजी में जख्मी युवक के भाई ने बताया कि वह दोनों मढ़ौरा थाना क्षेत्र में मजदूरी के लिए गए थे. वापस लौटेने के दौरान संध्या पहर कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट के बाद उसके भाई के पीठ पर चाकू से हमला कर दिया. जिसके कारण जख्मी हो गया. वहीं उनके चीखने-चिल्लाने पर लोग भाग गए और उसके द्वारा उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *