ट्रक से अवैध वसूली करने के आरोप में दो पुलिसकर्मी सेवा से बर्खास्त

0 minutes, 0 seconds Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिले में ट्रैकों से अवैध वसूली का खेल कोई नया नहीं है. आए दिन ऐसे मामले जिले से सामने आ रहे हैं और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. वहीं वायरल वीडियो के आधार पर जांच कराने के बाद पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई भी की जा रही है. ताजा मामला पुनः सारण जिले से सामने आया है, जहां ट्रक चालको से अवैध पैसा वसूली के संबंध में 01 वायरल वीडियो पुलिस अधीक्षक, सारण को व्हाट्सएप के माध्यम से प्राप्त हुआ. जिसकी जांच पुलिस उपाधीक्षक (मु०), सारण से करायी गयी‌.

पुलिस उपाधीक्षक (मु०), सारण से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सि0/1118 लक्ष्मीकान्त कुमार एवं सि0/287 पप्पु कुमार पाल को तत्काल निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारंभ किया गया है. विभागीय कार्रवाई के उपरांत आरोप की पुष्टी पाते हुए पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा दोनों पुलिसकर्मी 1. सि0/1118 लक्ष्मीकान्त कुमार एवं 2. सि0/287 पप्पु कुमार पाल को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त किया गया है. बता दें कि जिला पुलिस के द्वारा गलत कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी / कर्मी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी की जायेगी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को पुरस्कृत किया जायेगा.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *