अपराध की योजना बना रहे दो अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read

PATNA DESK–    लूट एवं डकैती की योजना को अंजाम देने की फिराक में जुटे अपराधियों को चौक थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इस बावत नगर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी परिचय कुमार ने प्रेस ब्रीफिंग कर बताया कि चौक थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में किला घाट रोड के पास कुछ अपराधी हथियार के साथ जुटे हैं जो किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं. सूचना मिलते ही चौक थानाध्यक्ष मंजीत कुमार ठाकुर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दलबल के साथ किला घाट रोड पर नाकेबंदी कर सूचना मिली स्थान पर छापेमारी कर दो अपराधियों को तीन देशी कट्टा व 13 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया.

उन्होंने बताया कि इस संबंध में चौक थाना काण्ड सं0 403/25 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. नगर अधीक्षक, पूर्वी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान भोजपुर जिला के कोइलवर थाना क्षेत्र के सुरौदा कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय गोलु कुमार राय एवं 19 वर्षीय अभिषेक कुमार उर्फ भगेलू के रूप में हुई है, जो मनेर थाना क्षेत्र में हुई लूट मामले में जेल जा चुका है. कुछ दिन पहले ही यह जेल से छूटकर आया था. फिलहाल दोनों वर्तमान में चौक थाना क्षेत्र के कौआखो, कैमाशिकोह में किराए के मकान में रह रहे थे. इस मामले में मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है.

उन्होंने बताया कि दोनों गिरफ्तार अपराधियों के पास से तीन देशी कट्टा व 13 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. नगर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधी बालू के सीजन में बालू घाट पर लूटपाट की घटना को अंजाम देते थे. गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि वह सोनू आज़ाद नामक हथियार तस्कर से हथियार की खरीद की थी. हालांकि पुलिस ने कुछ दिन पहले ही सोनू की गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. वहीं गिरफ्तार अपराधियों के मोबाइल से भी कुछ हथियार तस्करों का नाम आया है. जिसके बारे में पुलिस पता कर रही है. वहीं नगर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी ने बताया कि इनका कोई संगठित गिरोह नहीं है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *