बच्चों के कटे होंठ व तालु का निशुल्क ऑपरेशन छपरा में भी हुआ संभव ; जाने कहां और कैसे निशुल्क होगा ऑपरेशन

0 minutes, 3 seconds Read

CHHAPRA DESK –  बच्चों के कटे होठ व तालु का सरकार के द्वारा निशुल्क ऑपरेशन कराया जाता है, लेकिन इसके लिए बच्चे को उसके परिजन के साथ अन्य प्रदेशों में ले जाया जाता है. लेकिन, अब कटे होठ व तालु का निशुल्क ऑपरेशन छपरा में भी संभव हो गया है. ऐसा एक पहला ऑपरेशन छपरा शहर के काशी बाजार स्थित प्रसिद्ध मीरा हॉस्पिटल में किया गया है. यह ऑपरेशन प्रसिद्ध मैक्सियोफेशियल सर्जन डॉक्टर सुष्मिता ओझा के द्वारा किया गया है. डॉक्टर सुष्मिता ने बताया कि एक बच्ची को उनके यहां लाया गया जो की बोल नहीं पाती थी.

जांचोंपरांत पाया गया कि उसके मुंह के ऊपर का तालू दो भागों में काटा है, जो कि जन्मजात बीमारी है. लेकिन, इसे ऑपरेशन के माध्यम से ठीक किया जाता है. जिसको लेकर उन्होंने पूरी तरह परीक्षण करने के बाद उस बच्ची के तालु का सफल ऑपरेशन किया गया. उन्होंने बताया कि मीरा हॉस्पिटल आयुष्मान सरकार की योजना पर रजिस्टर्ड है. जिसको लेकर आयुष्मान कार्ड पर मरीजों का निशुल्क उपचार होता है. ढाई वर्ष की इस बच्ची के तालु का ऑपरेशन भी आयुष्मान कार्ड पर पूरी तरह निशुल्क किया गया है. उनके द्वारा बताया गया कि हड्डी से लेकर कई सर्जरी उनके यहां आयुष्मान कार्ड पर निशुल्क की जाती है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *