उत्पाद विभाग की टीम पर हमला ; पांच गिरफ्तार ; कई पुलिसकर्मी घायल

0 minutes, 1 second Read

GAYA DESK –   बिहार के गया जिलांतर्गत शेरघाटी उत्पाद थाना क्षेत्र के चिताब गांव में शराब कारोबारियों ने छापामारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर हमला बोल दिया. बताया जा रहा है कि अवैध शराब की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर शराब कारोबारियों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया. हमले में उत्पाद विभाग की गाड़ी का शीशा टूट गया और कई पुलिसकर्मी हल्के रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही शेरघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया.

Add

वहीं पुलिस ने मौके से 200 किलो से अधिक जावा महुआ और करीब 10 लीटर तैयार महुआ शराब बरामद की है. उत्पाद सहायक आयुक्त ने बताया कि टीम को शराब निर्माण की सूचना मिली थी. छापेमारी के दौरान स्थानीय शराब कारोबारियों ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया. उन्होंने कहा कि हमले में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और आगे की कार्रवाई जारी है. फिलहाल पुलिस गांव में कैंप कर रही है ताकि किसी अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *