देर रात लौटी बेटी तो कथित प्रेम प्रसंग के विरोध में पिता ने कर दी पुत्री की हत्या

0 minutes, 1 second Read

GOPALGANJ DESK –  देर रात बेटी के घर लौटने पर पिता और पुत्री के बीच तीखी नोकझोंक हुई. फिर बहस इतनी बढ़ गई कि पिता ने अपना आपा खो दिया. उसने पास रखे एक भारी लोहे के टेबल फैन से बेटी के सिर पर वार कर दिया. जिससे उसे युवती की मौके पर ही मौत हो गई. मामला गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा बाजार गांव की है. मृतका की पहचान गौरा बाजार गांव निवासी जनार्दन कमकर की 19 वर्षीय पुत्री मोनिका कुमारी के रूप में हुई है.। उसकी मां की 9 साल पहले ही मौत हो चुकी है. वो तीन बहनों में सबसे छोटी थी. उसकी बड़ी 2 बहनों की शादी हो चुकी है.

घटना के बाद पिता कहीं भागा नहीं, बल्कि अपनी बेटी के शव से लिपटकर रोता रहा. पुलिस ने उसे घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया. इस संबंध में कटेया थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि बेटी रात में कही से आई थी, जिसके बाद पिता ने पूछताछ की. इसी बीच पिता-बेटी में अनबन हुआ, जिसके बाद पिता ने टेबल फैन से सिर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया गया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया टेबल फैन भी बरामद कर लिया गया है. प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग के विरोध में की गई हत्या का लग रहा है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *