गेहूं कटाई के दौरान हाई वोल्ट तार की चपेट में आकर किसान की मौत

0 minutes, 1 second Read

CHHAPRA DESK –  सारण जिला के दिघवारा प्रखंड क्षेत्र के निजामचक चंवर में एक दर्दनाक हादसे में एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई. घटना उस समय हुई जब वह खेत में गेहूं की कटाई करवा रहा था. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान दरियापुर थाना क्षेत्र के कोचवाड़ा गांव निवासी सिपाही राय के 45 वर्षीय पुत्र विजय कुमार राय के रूप में की गई है. बताया जाता है कि विजय कुमार राय निजामचक चंवर में अपनी फसल की कटाई का कार्य देख रहे थे. उसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली तार के संपर्क में वे आ गए.

Add

करंट लगते ही वे गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत इलाज के लिए हाजीपुर अस्पताल पहुंचाया. हालांकि चिकित्सकों के काफी प्रयास के बावजूद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस दुखद खबर के मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव का माहौल गमगीन हो गया.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *