सीएसपी संचालक को गोली मार लूट कांड का सफल उद्भेदन ; घटना में संलिप्त 03 अन्य अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

0 minutes, 3 seconds Read

SIWAN DESK –  सिवान जिला के सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएसपी संचालक अशोक पटेल को गोली मारकर उससे लूट मामले का पुलिस ने सफल उद्वेदन कर दिया है.
गिरफ्तार अभियुक्तों में जिला के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बिशुनपुरवा गांव निवासी दीपक यादव, हुसैनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पैगम्बरपुर गांव निवासी शैलेश कुमार शर्मा एवं सूरज कुमार साह शामिल है. प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा बैंक से सीएसपी केन्द्र कल्याणपुर जाने के क्रम में लूट पाट कर गोली मार कर जख्मी कर देने की घटना कारित की गई थी. जिसकी ईलाज के क्रम में मृत्यु हो गई. इस संबंध में सराय थाना में धारा-309 (6) बी.एन.एस.एवं 23 एवं 27 आर्म्स एक्ट परिवर्तित धारा 103 (1) बीएनएस अज्ञात के विरूद दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. वहीं पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना का त्वरित उद्‌भेदन एवं अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया गया.

Add

गिरफ्तार अपराधी शैलेश कुमार शर्मा के पास से पुलिस ने 01 देसी पिस्टल, 02 जिंदा कारतुस एंव 01 खाली मैगजीन बरामद किया गया है. वहीं अभियुक्त दीपक कुमार के निशानदेही पर उसके घर से 1.03.000 रूपये नकद राशि बरामद किया गया है एंव सुरज कुमार के घर से 50,000 रूपये नगद राशि बरामद किया गया है. शैलेश कुमार शर्मा ने घटना के बाद 3,00,00 रूपये दो अन्य खातों में जमा कराया है जिसे फ्रिज कराने की कारवाई की जा रही है. इस घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल भी बरामद किया गया है. जिनके पास से देशी पिस्टल-01, कारतूस-02, दो खातों में जमा राशि 300000 रूपये तथा नकद राशि 1,53,000, घटना में संलिप्त मोटरसाईकिल- 01, खाली मैगजीन 01, मोबाईल-03 बरामद किया गया है.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *